फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नयागांव में बारिश के पानी में करंट आने से व्यक्ति की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़ क्षेत्र की एक निजी कंपनी में काम करता था मेवा लाल
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नयागांव। शुक्रवार सुबह नयागांव में बारिश के बाद सड़क पर जमा पानी में बिजली का करंट उतरने से 48 वर्षीय मेवा लाल की मौत हो गई। वह अपनी ड्यूटी पर जा रहे थे जब यह हादसा हुआ। मेवा लाल चंडीगढ़ क्षेत्र की एक निजी कंपनी में काम करते थे। बारिश के कारण इलाके की सड़क पर काफी पानी जमा था। बिजली के पोल या तारों में खराबी के कारण करंट पानी में फैल गया। मेवा लाल इसकी चपेट में आ गए। सुबह करीब छह बजे स्थानीय लोगों को घटना का पता चला। क्षेत्र के पार्षद ने पुलिस और बिजली विभाग को सूचना दी, जिसके बाद बिजली आपूर्ति बंद करवाई गई। मृतक के तीन बच्चे पढ़ाई कर रहे हैं और परिवार की आर्थिक जिम्मेदारी उन्हीं पर थी। स्थानीय लोगों ने क्षेत्र की बिजली व्यवस्था पर सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि कई जगह बिजली के तार खुले और अव्यवस्थित हैं। लोगों ने प्रशासन से तारों की जांच और सुरक्षा व्यवस्था की मांग की है। हादसे के बाद बिजली विभाग की टीम ने निरीक्षण किया। जेई संदीप कुमार ने भी घटनास्थल का जायजा लिया, जिसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें