लालड़ू। अंबाला-कालका रेलमार्ग पर लैहली फाटक से पहले झरमल नदी के पास ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। मृतक की उम्र करीब 27 वर्ष है, जिसकी अभी शिनाख्त नहीं हो सकी है। रेलवे पुलिस ने सीआरपीसी-174 के तहत जांच शुरू कर दी है।
जीआरपी चौकी प्रभारी एएसआई मनोहर लाल ने बताया कि लैहली फाटक से पहले झरमल नदी के पुल के पास उक्त व्यक्ति ट्रेन की चपेट में आ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। उसकी जेब से मिले पैन कार्ड में शक्ति पुत्र कूड़ा लिखा है। फोटो साफ न होने से यह कहना मुश्किल है कि पैन कार्ड मृतक का ही है या किसी और का है। मृतक हुलिये से प्रवासी जान पड़ता है, जो कॉफी रंग की शर्ट, गहरे नीले रंग की टी-शर्ट, काली पैंट और नीला कोट पहने हुए है।