फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छबील में पानी पीने के लिए रुके राहगीर की मौत

Sat, 11 Jun 2016 09:52 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : demo pic
विज्ञापन
अंबाला-चंडीगढ़ मुख्य मार्ग पर लैहली के श्री गुरुद्वारा साहिब के पास लगाई छबील का पानी पीने के लिए रुके राहगीर की चक्कर आने से मौत हो गई। मृतक राहगीर की अभी तक पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार, बुधवार को लोगों ने मीठे पानी की छबील लगा रखी थी। इस दौरान एक राहगीर जैसे ही पानी पीने के लिए रुका तो उसे चक्कर आ गया। इससे वह गिर गया। लोगों ने तुरंत उसे सरकारी अस्पताल डेराबस्सी पहुंचाया। वहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने 72 घंटे के लिए शव सरकारी अस्पताल डेराबस्सी की मोर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस के अनुसार, मृतक राहगीर की उम्र करीब 45 वर्ष, रंग गोरा, कद 5 फुट 7 इंच है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें