फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: फेज-6 अस्पताल में पुरुष शाैचालय खोला, मरीजों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 स्थित सिविल अस्पताल में पुरुष सर्जरी वार्ड का शाैचालय अस्थायी तौर पर खोल दिया है, ताकि मरीजों को राहत मिल सके। लीकेज होने के कारण पांच दिन से शाैचालय बंद था। इस कारण पुरुष मरीज और उनके तीमारदार महिला वार्ड के शाैचालय का इस्तेमाल कर रहे थे।
विज्ञापन

इससे जहां महिलाओं की निजता और स्वच्छता से जुड़ी समस्याएं भी खड़ी हो गई थीं। इसके अलावा महिला वार्ड के शाैचालय पर दबाव पड़ रहा था।
इस कारण कई बार महिला और पुरुष मरीज और तीमारदार बाहर इंतजार करते नजर आते थे। महिलाओं और पुरुषों ने इस बारे में जब अपनी समस्या बताई तो अखबार ने प्रमुखता से उनकी परेशानी को प्रकाशित किया था। इसके बाद अस्पताल प्रशासन ने परेशानी का निदान कर पुरुष शाैचालय को अस्थायी रूप से खोल दिया है।
अस्पताल के अनुसार शाैचालय में लीकेज की समस्या गंभीर है। फिलहाल अस्थाई तौर पर पुरुषों के इस्तेमाल के लिए शाैचालय खोल दिया गया है, लेकिन स्थायी समाधान के लिए पीएचसी (पब्लिक हेल्थ) विभाग मरम्मत करेगा। विभाग को समस्या की जानकारी दे दी गई है। जल्द काम शुरू हो जाएगा। शाैचालय खुलने के बाद मरीजों और उनके परिजनों ने राहत की सांस ली है। उनका कहना है कि अस्थायी इंतजाम से ज्यादा जरूरी है स्थायी समाधान, ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति दोबारा न बने।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें