फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में छह-सात मार्च को बनावाएं वोटर कार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिले के लोगों को उनके मोबाइल पर ही वोटर कार्ड मुहैया करवाने के लिए निर्वाचन आयोग की ओर से इलेक्ट्रॉनिक इलेक्टोरल फोटो पहचान पत्र एप ईईपीआईसी लांच किया गया था। वहीं, अब निर्वाचन आयोग की ओर से छह-सात मार्च को प्रत्येक पोलिंग स्टेशन के बीएलओज के माध्यम से खास शिविर लगाए जाएंगे। इनमें नए वोटरों को उनके वोटर कार्ड डाउनलोड करवाए जाएंगे। इसके साथ ही आम जनता को वोटर कार्ड डाउनलोड करने के लिए जागरूक किया जाएगा। इसके लिए उन युवाओं से अपील की गई है जिनकी उम्र 18 साल से अधिक है। लेकिन अभी तक वोट नहीं बने। वह बीएलओ के पास फार्म नंबर-6 जमा करवाकर ऑनलाइन nsvp.in और वोटर हेल्पलाइन एप एवं फार्म नंबर-6 जरूर भरें। ईएपीके कार्ड डाउनलोड करें और अधिक जानकारी के लिए टोल फ्री नंबर-1950 से संपर्क किया जा सकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें