फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: पुराने कपड़ों से बनाए उपयोगी थैले

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। आईजे डोडा फाउंडेशन की ओर से स्कूल ऑफ एमिनेंस, फेज-11 में कैरी ग्रीन अभियान के तहत पर्यावरण जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। फाउंडेशन की अध्यक्ष एवं पर्यावरणविद् जॉनिता डोडा ने कार्यक्रम का नेतृत्व किया। उन्होंने विद्यार्थियों और शिक्षकों को प्लास्टिक का इस्तेमाल कम करने और कपड़े के थैले अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन

जॉनिता डोडा ने कहा कि पर्यावरण संरक्षण के लिए जागरूकता के साथ दैनिक जीवन में छोटे-छोटे सकारात्मक बदलाव करना भी बेहद जरूरी है। इस दौरान डॉ. रति अरोड़ा ने हस्तकला कार्यशाला में पुराने कपड़ों और कपड़े के टुकड़ों से उपयोगी थैले बनाना सिखाया। विद्यार्थियों और शिक्षकों ने उत्साह से भाग लिया। बेहतर थैले बनाने वाले प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।
कार्यक्रम में जिला शिक्षा अधिकारी प्रेम कुमार मित्तल, प्रिंसिपल नीतू कंबोज, जसविंदर डोडा और हरशदीप डोडा सहित विभिन्न स्कूलों के शिक्षक व विद्यार्थी मौजूद रहे। सभी ने कार्यक्रम में उत्साहपूर्वक भाग लिया और आयोजन की खूब सराहना की। जॉनिता डोडा ने सभी सहयोगियों का दिल से आभार जताया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें