फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीसरी लहर से निपटने को बनना शुरू हुआ मेक शिफ्ट अस्पताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। फेज-6 के जिला सिविल अस्पताल में कोरोना की तीसरी लहर से निपटने के लिए आखिर सेना के सहयोग से बनाया जाने वाला मेक शिफ्ट अस्पताल बनाने का काम शुरू हो गया। इसकी खास बात यह है कि इसमें करीब 10 वेंटिलेटर वाले बैड बच्चों के लिए भी रहेंगे। इस अस्पताल के बनने के बाद गंभीर मरीजों को पटियाला आदि भेजने से छुट्टी मिल जाएगी।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक यह मेक शिफ्ट अस्पताल पार्किंग में बनाया जाना है। इस संबंधी स्ट्रक्चर अस्पताल में पहुंच गया है। मेडिकल कॉलेज के डायरेक्टर ऑफ प्रिंसिपल डॉक्टर भवनीत भारती ने बताया कि मेक शिफ्ट अस्पताल का प्रस्ताव हमारे पास दूसरी लहर के दौरान आया था। लेकिन इससे तैयार होने में समय लगता है, क्योंकि इस सेंटर के साथ ऑक्सीजन प्लांट का होना जरूरी था। ऐसे में अब सभी इंतजाम एक साथ किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि मेक शिफ्ट अस्पताल तीसरी लहर के शुरू होने से पहले तैयार किया जाएगा। डॉक्टर भवनीत भारती ने कहा कि यह अस्पताल एक माह में बनकर तैयार हो जाएगा और इतने कम समय में तैयार होने वाला यह पहला अस्पताल होगा। अस्पताल में ऑक्सीजन और अन्य एडवांस सुविधाएं दी जाएंगी। जिसमें 70 ऑक्सीजन वाले बैड और अन्य वेंटिलेटर वाले बैड होंगे। उन्होंने कहा कि यह अस्थायी अस्पताल आसपास के इलाके के लोगों के लिए वरदान साबित होगा। जैसे ही दूसरी लहर के चलते अस्पताल को कोविड सेंटर बनाना पड़ा था ऐसी नौबत तीसरी लहर में नहीं आएगी। कोविड-19 के मरीजों को इस मेक शिफ्ट अस्पताल में ही रखा जाएगा। इस प्रोजेक्ट का काम खास इंजीनियर्स की ओर से किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें