फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नौकरानी ने चुराए मालकिन के घर से सोने के गहने

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। सदर पुलिस ने एक महिला की शिकायत पर उसके घर से सोने के गहने चोरी करने के आरोप में नौकरानी समेत दो महिलाओं को गिरफ्तार कर उनसे गहने बरामद कर लिए हैं। पुलिस को दी शिकायत में हरप्रीत कौर पत्नी धरमिंदर सिंह निवासी सन्नी एनक्लेव खरड़ ने बताया कि उसने प्रवीण कौर उर्फ प्रीती नाम की एक लड़की को घर का कामकाज करने के लिए नौकरी पर रखा हुआ था। एक दिन हरप्रीत कौर किसी जरूरी काम से घर के बाहर गई तो प्रवीण कौर उर्फ प्रीती ने घर से सोने के गहने चोरी कर लिए और फरार हो गई। इसके बाद नौकरानी प्रवीण कौर उर्फ प्रीती के पिता ने उसके लापता होने की शिकायत पुलिस में दर्ज करवा दी।
विज्ञापन

नौकरानी के पिता की शिकायत पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की तो पता चला कि प्रीती अपनी सहेली हरविंदर कौर निवासी गांव ढिलवां जिला बरनाला के पास ठहरी हुई है और अगले दिन खरड़ के पांव गांव मजात में अपने किसी रिश्तेदार को मिलने आ रही है। पुलिस ने चौकसी दिखाते हुए प्रीती को मजात बस स्टैंड के पास से गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने गहने चोरी करने की बात कबूल कर ली। उसने बताया कि उसने कुछ गहने बेच दिए हैं और कुछ गहनों को गिरवी रखकर कर्जा ले लिया है। वहीं, कुछ गहने उसने अपनी सहेली हरविंदर कौर के घर छुपा कर रखे हुए हैं। प्रवीण कौर की निशानदेही पर पुलिस ने हरविंदर कौर के घर छापा मारकर उसके घर से एक सोने की चेन, लॉकेट, हीरे की अंगूठी समेत अन्य कुछ गहने बरामद कर लिए हैं। पुलिस ने प्रवीण कौर उर्फ प्रीती और हरविंदर कौर दोनों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपी महिलाओं को पुलिस ने खरड़ अदालत में पेश किया। यहां से अदालत ने दोनों को न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दे दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें