जीरकपुर। वीआईपी रोड पर स्प्रिंग डेल टावर के एक फ्लैट नंबर 305 में काम करने वाली नौकरानी ने दोस्त के साथ मिलकर सोने-चांदी के गहने और नगदी चुरा ली। पुलिस ने नौकरानी बलजीत कौर और बलबीर सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।
पीड़ित शक्ति चंदेल ने बताया कि बलजीत कौर पत्नी सतनाम सिंह निवासी एकेएस कॉलोनी उनके यहां नौकरानी थी। उसने अपने दोस्त बलबीर सिंह पुत्र प्रीतम सिंह के साथ मिलकर सोने-चांदी के गहने और 12 हजार रुपये चुरा लिए। जांच अधिकारी एएसआई जसविंदर सिंह ने दोनों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। फिलहाल दोनों फरार हैं।