फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: जीरकपुर में घर के बाहर से महिंद्रा पिकअप चोरी, पुलिस जांच में जुटी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। शहर में घर के बाहर खड़ी एक महिंद्रा पिकअप चोरी हो गई है। वाहन मालिक मुकेश कुमार की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मुकेश कुमार ने अपनी महिंद्रा पिकअप (नंबर पीबी 65 बीएल 5894) को रात में अपने घर के बाहर खड़ा किया था। सुबह जब वह उठे तो गाड़ी वहां से गायब मिली। उन्होंने आसपास तलाश की लेकिन गाड़ी का कोई सुराग नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर तुरंत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। चोरों की पहचान करने और वाहन बरामद करने के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही आरोपियों तक पहुंचा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें