फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजनेसमैन की महिंद्रा पिकअप गाड़ी ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
खरड़। शहर की अस्पताल रोड पर बिजनेसमैन लवदीप सिंह की महिंदरा पिकअप गाड़ी उसके घर के आगे से चोरी हो गई। लवदीप सिंह ने बताया कि वह टेंट और कैटरिंग का काम करते हैं। उसने हर रोज की तरह गाड़ी से सामान उतार पर गाड़ी को घर के बाहर खड़ा कर दिया था परंतु जब अगले दिन सुबह देखा तो चोरी हो चुकी थी। लवदीप ने इसकी शिकायत पुलिस को दे दी है। वहीं शहर के शिवालिक सिटी क्षेत्र में दूसरी वारदात में एक व्यक्ति एक एक्टिवा स्कूटर चोरी हो गया है। प्यारा सिंह ने बताया कि उसने हर रोज की तरह अपना एक्टिवा स्कूटर घर के बाहर खड़ा किया था। लेकिन अगले दिन सुबह उठकर देखा तो उनका स्कूटर चोरी हो चुका था। उन्होंने बताया कि जब सीसीटीवी कैमरे की फुटेज देखी गई तो पता लगा कि आधी रात के बाद करीब ढाई बजे दो युवक पैदल आते नजर आए जो स्कूटर चोरी करके फरार हो गए। वहीं चोरी की तीसरी वारदात में शिवालिक सिटी खरड़ से चोर दिन दहाड़े एक स्पलैंडर मोटरसाइकिल चोरी करके ले गए। चौथी वारदात में झुग्गियां रोड पर स्थित आहुजा टायर की दुकान के मालिक की स्विफट कार के चारों टायर चोरी हो गए। यह कार लांडरां रोड पर स्थित संतेमाजरा की एक सोसायटी में खड़ी की हुई थी। यहां से चोर रात को कार के चारों टायर चोरी करके ले गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें