फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: घर के नीचे ख़डी महिंद्रा पिकअप चोरी, चोरों ने रेकी के बाद की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। ढकोली के ममता एनक्लेव के बीच बसी ग्रीन वेली सोसाइटी में घर के सामने खड़ी महिंद्रा पिकअप गाड़ी को दो युवक बाइक पर आए और चोरी करके ले गए। यह वारदात 15 जुलाई रात ढाई बजे की है और चार दिन बीतने पर भी पुलिस ने मौके पर नहीं पहुंची। जबकि चोरी की शिकायत सीएम विंडो पर भी की हुई है। प्रदीप पांडे निवासी ग्रीन एनक्लेव ने बताया कि वह सब्जी का काम करता है और ग्राउंड फ्लोर पर सब्जी का गोदाम बनाया हुआ है और वह खुद पहली मंजिल पर रहता है। रोजाना यहीं पर गाड़ी खड़ी करता था। 15 जुलाई को चोरी हुई गाड़ी की वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। दोनों चोर बाइक पर आए और आराम से आए और गाड़ी स्टार्ट करके ले गई। सीसीटीवी में नजर आया कि गाड़ी फ्लाइओवर पर चढ़ी और जीरकपुर की तरफ गई है। सीसीटीवी फुटेज पुलिस को दे है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें