फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नशे की लत छुड़ाकर युवाओं को बनाया खिलाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। परमदीप सिंह बैदवान युवाओं के लिए मसीहा बन गए हैं। उन्होंने युवा पीढ़ी को नशे से आजादी दिलाने व पंजाब को फिर से रंगीला और हंसता-खेलता बनाने का जिम्मा उठाया है। वह 2012 में बनाई यूथ ऑफ पंजाब नामक संस्था के जरिए अब तक कई युवाओं को नशे के चंगुल से आजाद करवाकर एक बेहतर इंसान बना चुके हैं। बैदवान ने बताया कि संस्था का पहला उद्देश्य चंडीगढ़ एयरपोर्ट का नाम शहीद ए आजम भगत सिंह के नाम पर रखना था। उनकी यह मेहनत रंग भी लाई। उन्होंने बताया कि उन्हें बचपन से ही खेलकूद में दिलचस्पी थी। वह कबड्डी जैसे कई खेलों में भाग लिया करते थे। उनके कई खिलाड़ी दोस्त भी थे जो धीरे-धीरे पंजाब में फैले नशे के जंजाल में फंसने लगे। उन्हें गलत राह पर जाते देख काफी निराशा हुई। उन्होंने कड़ी मेहनत से अपने दोस्तों को नशे की चपेट से निकाला और एक अच्छा खिलाड़ी बनाया। इसी सफलता ने उन्हें आगे बढ़ाने की प्रेरणा दी। उन्होंने जगह-जगह नशे के खिलाफ जागरूकता के कैंप लगाने शुरू किए। युवाओं और लोगों को इसके दुष्प्रभाव के बारे में बताना शुरू किया। उनकी इस कोशिश से कई युवाओं ने न सिर्फ नशे की आदत छोड़ी, अपने परिवार का सहारा भी बने। उनकी ओर से प्रेरित किए गए युवाओं की संख्या अनगिनत है। वह खेल के टूर्नामेंट भी लगाते हैं जिससे युवाओं को प्रेरित किया जाए।
विज्ञापन


नशा छुड़ाओ केंद्र की शुरुआत करना है सपना
बैदवान ने बताया कि उनका सपना है कि वह जिले में नशा छुड़ाओ केंद्र की शुरुआत करें। इसके जरिए निःशुल्क नशा छुड़ाने में युवाओं की मदद की जा सकेगी। उनका कहना है कि वह तब तक नहीं रुकेंगे जब तक नशा जड़ से खत्म नहीं हो जाएगा।

छोटे-छोटे बच्चे फंसे नशे के जंजाल में
परमदीप सिंह बैदवान ने बताया कि आजकल छोटे-छोटे बच्चे नशे की जंजाल में फंस गए हैं। वह फेविकोल, पेट्रोल, बूट पॉलिश आदि की दुर्गंध से वह नशे का सेवन कर रहे हैं। इसकी दुर्गंध अच्छी लगती है और बाद में यहां लत बन जाती है। आगे जाकर वह इसके आदी हो जाते हैं और धीरे-धीरे उनका ध्यान पढ़ाई या खेल से हटकर इसी तरफ रह जाता है इसलिए हमें बच्चों पर भी ध्यान देने की जरूरत है और उन्हें सही और गलत का ज्ञान देना होगा पर इसकी शुरुआत हमें खुद से करनी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें