फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नयागांव में लटकती बिजली की तारों से हो सकता है हादसा

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। गलियों में लटकती और खुली बिजली की तारें निवासियों के लिए बड़ी परेशानी का कारण बन गई हैं। इन तारों से हर समय बड़े हादसे का खतरा बना रहता है, जिससे लोगों में भारी रोष है। स्थानीय पार्षद ताराबाई और अन्य निवासियों ने इस समस्या पर चिंता जताई है। उनका कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारी इस ओर ध्यान नहीं दे रहे हैं। तारों की उचित व्यवस्था न होने से राहगीरों और स्थानीय निवासियों की सुरक्षा पर सवाल खड़े हो रहे हैं। लोगों ने बिजली विभाग से जल्द समाधान की मांग की है। नयागांव के कई वार्डों के साथ-साथ नाडा और सिंघादेवी गांवों में भी ऐसी ही स्थिति है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें