फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नाबालिग के गर्भवती होने पर फरार हुआ प्रेमी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नाबालिग प्रेमिका के गर्भवती होने के बाद बिहार भागे प्रेमी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। नाबालिग की मां ने आरोपी सूरज कुमार निवासी गांव एवं थाना टीकापट्टी, बिहार के खिलाफ एसएसपी कार्यालय में शिकायत दी थी। इस पर पुलिस अधिकारियों ने आरोपी को पकड़ने के निर्देश जारी किए थे। इसके बाद पुलिस ने पड़ताल करके उसे बिहार से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी को अदालत में पेश करके पुलिस ने एक दिन का रिमांड हासिल किया है।
विज्ञापन

डीएसपी सिटी-2 हरसिमरन सिंह बल्ल ने बताया कि पीड़िता की मां ने सूरज कुमार के खिलाफ रिपोर्ट लिखवाई थी कि जब पीड़िता एक महीने की गर्भवती हुई तो सूरज कुमार ने उसे गर्भपात की दवा दी थी। इसके बाद से पीड़िता को बहुत ज्यादा खून बहने लगा था और जब उसका खून नहीं रुका तो सूरज कुमार बिना बताए बिहार में अपने गांव भाग गया था। अब पुलिस उसे वहां से पकड़कर लाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें