फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लांडरां में सराफ से लूट, जाते हुए लुटेरों ने हवाई फायर किया

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। लांडरां में शनिवार देर शाम एक सराफ से चार नकाबपोश 400 ग्राम सोने व तीन किलोग्राम चांदी के गहनों के बैग छीनकर ले गए। इस दौरान जब सर्राफ के चिल्लाने पर मदद के लिए पत्नी आगे आई तो आरोपी हवाई फायर कर कार में बनूड़ की तरफ भाग गए। वहीं उन्होंने उन पर मिर्ची पाउडर फेंकने की भी कोशिश की।
विज्ञापन

सूचना के बाद मौके पर सोहाना थाने की पुलिस भी पहुंच गई। पुलिस ने इस संबंधी सब जगह अलर्ट कर दिया है। एसएसपी विवेकशील सोनी ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि सोना-चांदी कितना गया है। इस बारे में अभी तक दुकानदार बता नहीं पा रहा है। पुलिस केस दर्ज कर करने की प्रक्रिया में लगी हुई है।
लांडरां स्थित सराफ प्रवीन रोज की तरह शनिवार रात साढ़े आठ बजे के करीब अपनी दुकान बंद करने की तैैयारी में था। वह सारा सामान बैगों में भरकर गाड़ी में रख रहा था। इस दौरान उसने सोने, चांदी व अन्य गहनों के तीनों बैग अपनी गाड़ी की डिग्गी में रख दिए। साथ ही वापस दुकान के अंदर सामान लेने चला गया। जब वह दुकान से बाहर निकला तो उसने देखा कि उसकी कार की डिग्गी खुली थी। साथ ही कुछ लोग उसमें से सामान निकाल रहे थे। इस दौरान वह उनसे उलझ गया और जोर से चोर-चोर कर शोर मचाना शुरू किया थ। तभी आरोपी बैग छीनकर भाग गए। इसी बीच उसकी चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी पत्नी मेनिका भी वहां पर पहुंच गई। इस दौरान आरोपियों ने एक हवाई फायर किया। इसके बाद आरोपी तुरंत कार में वहां से फरार हो गए।
विज्ञापन

सूचना मिलते ही मौके पर सोहाना थाने की पुलिस व उच्च अधिकारी पहुंच गए। उनकी तरफ से घटना स्थल को कब्जे में ले लिया। इसके अलावा अन्य थानों व राज्य की पुलिस को भी सूचित कर दिया गया है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपी को काबू कर लिया जाए। याद रहे कि डेराबस्सी में भी शुक्रवार को एक करोड़ रुपये की लूट हुई थी और अभी तक यह मामला हल नहीं हो पाया है।
एक हफ्ते पहले मेडिकल स्टोर में हुई लूट
सोहाना एरिया में इस तरह की लूट की वारदातें बढ़ रही हैं। करीब एक हफ्ता पहले एक मेडिकल स्टोर पर भी इसी तरीके से तीन युवक कार में दवाई खरीदने के बहाने आए थे। इसके बाद गन प्वाइंट पर दुकानदार से चालीस हजार पर रुपये लूटकर ले गए थे। इस संबंधी सोहाना थाने में केस दर्ज हुआ था। अभी तक आरोपी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
इस एरिया में हो रही हैं ज्यादा वारदातें
सोहाना थाने के अधीन आने वाले एरिया में आपराधिक वारदातें लगातार बढ़ रही हैं। नौ मई को सेक्टर-77 में पंजाब पुलिस के मुख्यालय पर आतंकी हमला हुआ था। उक्त एरिया भी सोहाना थाने की पुलिस के अधीन आता है। इसके अलावा कुछ दिन पहले नगर निगम के मेयर अमरजीत सिंह जीती सिद्धू की कोठी के पास खाली प्लॉट से नशीले टीके और खिलौना पिस्तौल तक मिल चुकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें