फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में नेशनल लोक अदालत, चंद मिनटों में सालों बाद मिला इंसाफ

Sun, 14 Aug 2016 12:45 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/ मोहाली
विज्ञापन
अदालत का फैसला
विज्ञापन
सेक्टर-76 स्थित ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स में शनिवार को नेशनल लोक अदालत का आयोजन किया गया। इस दौरान बैंकों से संबंधित 2220 केस सुनवाई के लिए रखे गए थे। जिनसे 15 करोड़ 34 लाख 34 हजार 473 रुपये के अवार्ड पास किए गए। इस दौरान ऐसे कई पुराने मामले थे, जो वर्षों से चल रहे थे। इन्हें चंद मिनटों में हल कर दिया गया। 
विज्ञापन


जिला अदालत में चार बेंच गठित की गई थी। इनकी प्रधानगी अतिरिक्त जिला सेशन जज पुनीत मोहन शर्मा, विपनदीप कौर चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट, अतिरिक्त सिविल जज हरप्रीत सिंह ने की। जबकि फेज-3बी1 स्थित स्थायी लोक अदालत में भी एक बेंच का गठन किया गया था।

इसके अलावा सब डिवीजन डेराबस्सी में अतिरिक्त सिविल जज राज करन व खरड़ में एकता उप्पल सिविल जज की बेंच का गठन किया गया था। इस मौके पर चीफ ज्यूडिशियल मजिस्ट्रेट कम सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथॉरिटी मोनिका लांबा ने लोगों को जानकारी देते हुए बताया कि इस प्रकार की अदालतों का लोगों को लाभ उठाना चाहिए। ऐसी अदालतों से जल्द न्याय मिलता है। इस फैसले के खिलाफ अपील नहीं की जा सकती है। यह फैसला अंतिम फैसला होता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें