कुराली। बाबा गाजी दास क्लब रोड माजरा चकलां द्वारा प्रभ आसरा संस्था पडियाला के साथ मिलकर हर साल की तरह इस बार भी संस्था में रहने वाले बेसहारा बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं के साथ लोहड़ी का त्योहार 12 जनवरी को मनाया जाएगा। क्लब के प्रधान दविंदर सिंह बाजवा ने बताया कि हर साल की तरह इस बार भी खुशियों का प्रतीक लोहड़ी का त्योहार प्रभ आसरा संस्था पडियाला में 12 जनवरी को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक बड़े उत्साह और सेवा भावना के साथ मनाया जाएगा। इस मौके पर पंजाबी फिल्म एक्टर और कॉमेडियन गुरप्रीत घुग्गी, लोक गायक सूफी बलबीर, इंदरजीत निक्कू, सतिंदर सत्ती, मन्नत नूर, समीक्षा, ओमेंंदर ओमा और जसमेर मियापुरी अपना सभ्याचार प्रोग्राम पेश करके इनकी खुशियों को चार चांद लगाएंगें। संवाद