फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: प्रभ आसरा के पंगूडे में मिली छोटी बच्ची

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। गांव पडियाला के प्रभ आसरा संस्था के गेट पर लगाए पंगूडे में नव-जन्मी बच्ची मिली है। संस्था के प्रबंधकों की ओर से उसकी संभाल शुरू कर दी गई है
विज्ञापन


संस्था के मुख्य सेवादार भाई शमशेर सिंह और रजिन्द्र कौर ने बताया कि आधी रात के समय गेट पर सेवादार ने किसी बच्चे के रोने की आवाज सुनी और उसने उनको सूचित किया। रजिन्द्र कौर ने बताया कि उन्होंने पंगूडे में से इस बच्ची को बाहर निकालकर अपने सीने से लगाया। उन्होंने बताया कि बच्ची के डायपर लगा होने कारण वह रो रही थी और डायपर गीला था। बच्ची की छाती में बलगम जमी होने की आवाज आ रही थी। जिस कारण वह दूध पीने से भी असमर्थ थी। रजिन्द्र कौर ने बताया कि इस संबंध में प्रशासन और बाल सुरक्षा विभाग व पुलिस को सूचित किया। उन्होंने बताया कि उसको सेहत जांच के लिए अस्पताल में ले गए जहां उसकी हालत नाजुक है। उसको ऑक्सीजन लगाई गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें