मोहाली। सेक्टर-82 में शराब के ठेकेदार के दफ्तर में घुसकर तोड़फोड़ और हाथापाई करने का मामला सामने आया है। आरोपियों की पहचान प्रमोद अरोड़ा वासी सेक्टर-82 जेएलपीएल और उसका अज्ञात दोस्त के रूप में हुई है। योगेश जिंदल की शिकायत पर सोहाना पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। शिकायतकर्ता योगेश जिंदल वासी सेक्टर-70 ने पुलिस को बताया कि वह शराब का ठेकेदार है और सेक्टर-82 में उसका शराब का गोदाम है। दो और तीन अगस्त की रात को सवा बारह बजे वह अपने नौकर हरबंस सिंह के साथ अपने दफ्तर में था। तभी दो व्यक्ति प्लॉट के अंदर आए और गाली-गलौज करने लगे। शोर सुनकर वह बाहर आया तो आरोपी प्रमोद अरोड़ा और उसका साथी ईंट और पत्थर उठाकर दफ्तर पर मारने लग गए। विरोध करने पर उन्होंने उसके साथ हाथापाई की। फिर वह दोनों उसके दफ्तर के अंदर घुस गए और दफ्तर का सामान, टेबल कंप्यूटर और भी सामान की तोड़फोड़ करने लगे। इसके बाद उन्होंने जब शोर मचाया तो दोनों आरोपी उन्हें धमकी देते हुए फरार हो गए।