राज्य की ग्रामीण लिंक रोड की मरम्मत का काम राज्य सरकार की हिदायतों के मुताबिक तय समय में पूरा किया जाए। खस्ता हाल चल रहीं लिंक रोड को पहल के आधार पर रिपेयर किया जाए। यह हिदायत मंडी बोर्ड के सचिव तेजिंदर पाल सिंह सिद्धू ने अधिकारियों को दी। वह, इस दौरान सड़कों की दयनीय हालत को लेकर विभाग के अधिकारियों से मीटिंग कर रहे थे। मीटिंग सेक्टर-65 स्थित मंडी बोर्ड में संपन्न हुई। मीटिंग में उन्होंने राज्य सरकार की तरफ किसानों के लिए शुरू की गई भगत पूरन सिंह सेहत बीमा योजना की भी समीक्षा की। साथ ही अधिकारियों को हिदायत दी कि संबंधित मार्केट कमेटियों के सचिवों से मीटिंग कर अब तक भगत पूरन सिंह योजना के तहत बनाए गए कार्डों को तुरंत किसानों में बांटा जाए। ताकि किसान योजना का अधिक से अधिक लाभ ले पाए। वहीं जिन किसानों को डॉटा अभी रहता है। उसे भी इकट्ठा कर बीमा कंपनी की तरफ से उनके सेहत कार्ड बनाए जाए। वहीं, जिन किसानों का संबंध गन्ने की खरीद बेच से संबंध है। उनके बारे में भी संबंधित शुगर मिलों के साथ संपर्क किया जाए। उनके सेहत बीमा योजना कार्ड बनाकर बांटें जाए। उन्होंने मंडी बोर्ड के अधिकारियों को कहा कि मार्केट कमेटियों में आमदनी फीस से होती है। इसलिए गेहूं की आमदनी के अनुसार ही मार्केट फीस रिकवर की जाए। इसके अलावा फल व सब्जियां से मार्केट फीस की रिकवरी करने के लिए विशेष प्रयास किए जाए। मार्केट फीस की देरी बर्दाश्त नही की जाएगी।