फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़कों पर ही मिलेगी संरक्षित पशुओं की कतार, ठेका खत्म, नए के लिए करना होगा इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर की सड़कों पर जरा संभलकर चलें... कभी भी संरक्षित पशु आप पर हमला कर सकते हैं क्योंकि जिले की सड़कों पर इन दिनों संरक्षित पशुओं का कब्जा है। लोगों की जान मुसीबत में है, लेकिन अभी जल्द ही समस्या का कोई हल निकलता नजर नहीं आ रहा है। क्योंकि सड़कों पर घूमते संरक्षित पशुओं को उठाने का ठेका खत्म हुए दो महीने हो चुके हैं। निगम एक बार इसका टेंडर लगा चुका है, लेकिन कोई ठेकेदार इसे लेने में दिलचस्पी नहीं दिखा रहा है।
विज्ञापन

शहर की सबसे ज्यादा व्यस्त और हाई स्पीड सड़कों पर भी संरक्षित पशुओं ने कब्जा जमा रखा है। मोहाली को वीआईपी जिला बनाने के सरकार के दावे समय-समय पर हवा होते नजर आ रहे हैं। संरक्षित पशुओं की समस्या भी गहराती जा रही है। बता दें कि इंडस्ट्रियल एरिया फेज-1 की गोशाला कम कैटल प्वाइंट में जिले के संरक्षित पशुओं को लाया जाता रहा है।
कई जानें ले चुके हैं संरक्षित पशु
लालड़ू में 6 अक्तूबर को एक उग्र सांड़ ने एक ऑटो को टक्कर मार दी थी। गनीमत रही कि ऑटो में बैठी आठ सवारियां बाल-बाल बच गईं। इसके साथ ही एक ऑल्टो कार समेत गली में खड़े आठ मोटरसाइकिल को क्षतिग्रस्त कर दिया था। कुछ समय पहले फेज-7 में बाइक पर ड्यूटी पर जा रहे दंपती की बाइक के आगे संरक्षित पशु आने से वे सड़क पर गिर गए थे। हादसे में पति की मौत हो गई थी।
विज्ञापन

शहर में तीन गोशालाएं, फिर भी संरक्षित पशुओं का नहीं हो रहा हल
शहर में पिछले लंबे समय से संरक्षित पशुओं की बढ़ती तादाद के चलते लोगों की परेशानियां लगातार बढ़ रही हैं। संरक्षित पशु लोगों की जानमाल के लिए खतरा बने हुए हैं। लालड़ू में दो गोशाला बनी हुई हैं। प्रशासन की ओर से लोगों से काऊ सेस भी वसूला जा रहा है लेकिन फिर भी नगर निगम संरक्षित पशुओं से छुटकारा दिलाने में नाकाम है।
कोट्स
संरक्षित पशुओं के कारण हो रही समस्या को लेकर निगम पूरी तरह गंभीर है। सड़कों से संरक्षित पशुओं को उठाने का टेंडर खत्म होने के बाद एक बार फिर से लगाया है। लेकिन किसी ने दिलचस्पी नहीं दिखाई है। अब फिर जल्द ही टेंडर दोबारा लगाया जाएगा। -कुलजीत सिंह बेदी, डिप्टी मेयर, नगर निगम, मोहाली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें