फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सरकारी स्कूलों की तरह आंगनबाडी सेंटरों में भी होंगी गर्मी की छुट्टियां

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। पंजाब के 23 जिलों में चल रहे 27 हजार आंगनबाड़ी सेंटरों में अब सरकारी प्राइमरी स्कूलों की तरह ही गर्मी की सभी छुट्टियां होंगी। जुझारू आंगनबाड़ी मुलाजिम यूनियन पंजाब की प्रधान रीमा रानी ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर ने पंजाब के आंगनबाड़ी सेंटरों में 2 जून से लेकर 30 जून तक छुट्टियां करने के लिए पत्र जारी कर दिया है। अब सरकारी स्कूलों की तरह आंगनबाड़ी सेंटर भी 1 जुलाई को खुलेंगे।
रीमा रानी ने कहा कि उनकी यूनियन ने 19 मई को कैबिनेट मंत्री डॉ. बलजीत कौर के साथ मीटिंग की थी। इसमें सरकारी स्कूलों की तरह ही आंगनबाड़ी सेंटरों भी गर्मियों की छुट्टियां करने की मांग की गई थी। ताकि आंगनबाड़ी सेंटरों में आने वाले छोटे बच्चों को भी राहत दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें