फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: अंबाला-चंडीगढ़ हाईवे पर बने फुट ओवरब्रिज की लिफ्टें बंद, बुजुर्ग-महिलाएं परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। अंबाला हाईवे पर मेट्रो मॉल और ढिल्लों प्लाजा के सामने बनाए फुट ओवरब्रिज आम लोगों, खासकर बुजुर्गों के लिए राहत के बजाय परेशानी का कारण बनते जा रहे हैं। भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने कई माह पहले इन फुट ओवरब्रिज को जनता के लिए खोल दिया गया था, लेकिन बुजुर्गों और दिव्यांगों की सुविधा के लिए लगाई लिफ्टें आज तक चालू नहीं हो सकी है। लिफ्टें बंद रहने के कारण बुजुर्गों, महिलाओं और पुरुषों को भारी सीढ़ियां चढ़ने को मजबूर होना पड़ रहा है। मेट्रो मॉल के सामने पहले तो लोग फुट ओवरब्रिज का प्रयोग करने की जगह सीधे ही डिवाइडर क्रॉस करते थे। अब डिवाइडर पर भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण ने एक ऊंची ग्रिल लगा दी गई है। अब सीधे डिवाइडर क्रॉस करना संभव नहीं रहा। अब बुजुर्गों को इन सीढ़ियों से चढ़कर फुट ओवरब्रिज से सड़क क्रॉस करनी पड़ती है जो की बहुत मुश्किल है। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और एनएचएआई से मांग की है कि जल्द से जल्द दोनों फुट ओवरब्रिज की लिफ्टों को चालू किया जाए।
विज्ञापन


बुजुर्गों को फुट ओवरब्रिज के ऊपर से सड़क क्रॉस करना बहुत मुश्किल होता है। बहुत से बुजुर्गों को घुटनों या हार्ट की समस्या भी होती है। लिफ्ट को जल्द से जल्द चालू किया जाना चाहिए। - अशोक मेहता, स्थानीय निवासी

फुट ओवरब्रिज की लिफ्ट बंद होने से सड़क पार करना बेहद मुश्किल हो गया है। बुजुर्गों के लिए सीढ़ियां चढ़ना आसान नहीं है, इसलिए लिफ्ट जल्द चालू की जाए। - कुलभूषण शर्मा, स्थानीय निवासी
विज्ञापन


लिफ्ट न चलने के कारण लोग मजबूरी में सीधे हाईवे पार करते हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। लिफ्ट चालू होने से कई कीमती जानें बच सकती हैं। -सतीश शर्मा, स्थानीय निवासी
ये दोनों फुट ओवरब्रिज नए फ्लाईओवर प्रोजेक्ट का हिस्सा हैं। फ्लाईओवर का काम पूरा हो चुका है। उम्मीद है कि लिफ्टें 31 दिसंबर तक चालू कर दी जाएंगी। -आसिम बंसल, अधिकारी, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें