फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पौने घंटे तक विकास भवन में लिफ्ट में फंसे रहे वकील

Thu, 26 May 2016 10:33 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, मोहाली
विज्ञापन
लिफ्ट - फोटो : concept photo
विज्ञापन
फेज-8 स्थित पंचायत एवं विकास भवन में बुधवार को उस समय माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब लिफ्ट अचानक बंद हो गई। वहीं, उसमें दो वकील फंस गए। करीब पौने घंटे तक वह लिफ्ट में फंसे रहे। इस दौरान उन्होंने विकास भवन के दर्जा चार मुलाजिमों से लेकर अधिकारियों तक संपर्क किया। लेकिन, किसी ने कोई सुनवाई नहीं की। करीब पौने घंटे बाद लिफ्ट ऑपरेटर मौके पर पहुंचा। साथ ही दोनों को लिफ्ट से बाहर निकाला। इस संबंध में चडीगढ़ निवासी वकील विनोद कुमार व बलविंदर सिंह ने चीफ सेक्रेटरी पंजाब को लिखित शिकायत दी है।
विज्ञापन


वहीं, चीफ सेक्रेटरी ने तुरंत कार्रवाई करते हुए विभाग को आदेश दिए है कि जब तक लिफ्ट ठीक नहीं होती है, तब तक उसे बंद कर दिया जाए।
जानकारी के मुताबिक, घटना बुधवार दोपहर की है। जब वकील विनोद कुमार एक केस के सिलसिले में पंचायत विभाग के डायरेक्टर से मिलने के लिए आए थे। जब वह लिफ्ट में सवार हुए तो ऊपर जाते हुए लिफ्ट अचानक खराब हो गई। इसके बाद वकीलों ने तुरंत अपने मोबाइल से अधिकारियों और दफ्तर के फोन पर कॉल की। लेकिन उनकी कोई सुनवाई हुई। अधिकारी लिफ्ट को ठीक करने की जगह उन्हें नसीहत देते रहे कि जब बिजली आएगी तो लिफ्ट चल जाएगी, जबकि लाइट थी। इसी बीच मौके पर लिफ्ट ऑपरेटर पहुंचा। इसके बाद उसने किसी तरह से लिफ्ट का दरवाजा खोला साथ ही दोनों वकीलों को बाहर निकाला। वकीलों ने इस मामले में उचित कार्रवाई की मांग की है। जिक्रयोग है इससे पहले भी जिला अदालत की लिफ्ट में खराबी आ गई थी। उस समय भी पांच लोग फंस गए थे।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें