फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: मोहाली में 10 ट्रैवल और इमिग्रेशन फर्मों के लाइसेंस रद

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला प्रशासन ने 10 ट्रैवल, इमिग्रेशन और आईलेट्स फर्मों के लाइसेंस रद कर दिए हैं। यह कार्रवाई लाइसेंस की अवधि समाप्त होने और नवीनीकरण आवेदन न करने के कारण हुई है। अतिरिक्त जिला मजिस्ट्रेट गीतिका सिंह ने पंजाब ट्रैवल प्रोफेशनल रेगुलेशन एक्ट-2012 के तहत यह कदम उठाया। इन फर्मों के लाइसेंस तत्काल प्रभाव से रद किए गए हैं। रद की गई फर्मों में मेयो एमडी, एफए एजुकेशंस, केआईलेट्स क्लासेज, हाईलाइन आईलेट्स एंड इमिग्रेशन सर्विसेज, स्टैनबेरी एजु सिटी प्राइवेट लिमिटेड, बुल्सआई माइग्रेशन एंड एजुकेशन सर्विसेज, वीजी कंसल्टेंट्स, सराओ सर्विसेज, हरसुख एजुकेशन एंड इमिग्रेशन तथा सीरत इंस्टीट्यूट एलएलपी शामिल हैं। प्रशासन ने लोगों से फर्मों के लाइसेंस की वैधता जांचने की अपील की है। भविष्य में इन फर्मों के मालिकों या निदेशकों के खिलाफ शिकायत मिलने पर वे स्वयं जिम्मेदार होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें