फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डॉक्टर के क्लीनिक से लाइसेंसी रिवॉल्वर चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जीरकपुर में एक डॉक्टर के क्लीनिक से लाइसेंसी रिवॉल्वर, नकदी और जरूरी दस्तावेज चोरी होने का मामला सामने आया है। थाना जीरकपुर पुलिस ने डॉक्टर की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति या व्यक्तियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार सिटी एनक्लेव भबात रोड निवासी डॉ. सुरिंदरपाल सिंह सैनी ने बताया कि 4 सितंबर 2025 को उन्होंने क्लीनिक की दराज में लाइसेंसी .32 बोर रिवॉल्वर, लाइसेंस, करीब 6500 रुपये नकद और आधार कार्ड रखा था। शाम को दराज से बैग गायब मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और क्लीनिक के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें