फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: ढकोली में आरओबी बनाने के लिए बंद होगा फाटक, पीडब्ल्यूडी ने डीसी से मांगी मंजूरी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंबाला-कालका रेलवे सेक्शन पर घग्गर और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशनों के बीच बनाया जाना है ओवरब्रिज
विज्ञापन


जीरकपुर। ढकोली गांव स्थित रेलवे फाटक नंबर-120 एसपीएल को स्थायी रूप से बंद करने की दिशा में सरकारी कार्रवाई तेज हो गई है। इस रेलवे क्रॉसिंग की जगह दो लेन का रोड ओवरब्रिज (आरओबी) बनाया जाना प्रस्तावित है। पंजाब लोक निर्माण विभाग (पीडब्ल्यूडी) ने इसके लिए मोहाली के डिप्टी कमिश्नर से आवश्यक मंजूरी और अनापत्ति प्रमाण पत्र (एनओसी) जारी करने की मांग की है। यह आरओबी अंबाला-कालका रेलवे सेक्शन पर घग्गर और चंडीगढ़ रेलवे स्टेशनों के बीच रेलवे किलोमीटर 236.300 पर बनेगा। रेलवे विभाग द्वारा इस संबंध में पहले ही प्रक्रिया शुरू की जा चुकी है। आरओबी का निर्माण शुरू होने के बाद मौजूदा रेलवे फाटक को स्थायी रूप से बंद कर दिया जाएगा। इस परियोजना का उद्देश्य सड़क यातायात के साथ-साथ रेल परिचालन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। नॉर्दर्न रेलवे के रोड सेफ्टी प्रोजेक्ट-II के डिप्टी चीफ इंजीनियर (निर्माण) हरमिंदर सिंह सिद्धू ने 3 अगस्त 2026 को एक पत्र जारी किया था। उन्होंने मोहाली के डिप्टी कमिश्नर को बताया था कि रेल मंत्रालय ने ढकोली क्षेत्र में आरओबी बनाने की मंजूरी दी है। यह आरओबी रेलवे के खर्चे पर दो लेन का होगा। रेलवे विभाग ने अपने पत्र में स्पष्ट किया था कि आरओबी का निर्माण चालू होने के बाद ही फाटक स्थायी रूप से बंद होगा। इसके लिए जिला प्रशासन से आवश्यक लिखित आश्वासन जारी करने का अनुरोध किया गया था। संवाद
लोक निर्माण विभाग का औपचारिक कदम
रेलवे के पत्र के बाद अब लोक निर्माण विभाग ने भी इस मामले में औपचारिक कदम उठाया है। पीडब्ल्यूडी के प्रांतीय डिवीजन नंबर-2, पटियाला के कार्यकारी अभियंता ने 13 नवंबर 2026 को एक पत्र भेजा। यह पत्र एसएएस नगर (मोहाली) के डिप्टी कमिश्नर को संबोधित था। इसमें रेलवे फाटक को स्थायी रूप से बंद करने के लिए मंजूरी अथवा एनओसी जारी करने का अनुरोध किया गया है। पत्र में बताया गया है कि प्रस्तावित आरओबी का निर्माण रेलवे विभाग द्वारा किया जाना है। इस निर्माण के लिए मौजूदा रेलवे क्रॉसिंग को बंद करना आवश्यक होगा। विभाग ने इसके साथ एक प्रमाण पत्र भी संलग्न किया है। इसमें आरओबी का निर्माण चालू होने के बाद फाटक नंबर-120 एस पी एल को स्थायी रूप से बंद करने की बात कही गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

परियोजना की अगली प्रक्रिया
पीडब्ल्यूडी की ओर से डिप्टी कमिश्नर से जल्द मंजूरी मिलने की उम्मीद जताई गई है। इससे रेलवे विभाग आरओबी निर्माण की प्रक्रिया को आगे बढ़ाकर परियोजना को पूरा कर सकेगा। दोनों विभागों के पत्रों में रेलवे फाटक को तत्काल बंद करने की बात नहीं कही गई है। इसे आरओबी का निर्माण कार्य चालू होने के बाद ही स्थायी रूप से बंद करने का प्रस्ताव है। अब जिला प्रशासन की मंजूरी और आगे की विभागीय कार्रवाई पर इस महत्वपूर्ण परियोजना की अगली प्रक्रिया निर्भर करेगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें