फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: हमको गांव में ही रहने दो

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। नगर निगम सीमा विस्तार के फैसले के विरोध में 14 गांवों की पंचायतों ने शुक्रवार को गांव मौली बैदवान में संयुक्त रूप से बैठक कर सरकार को चेतावनी दी है।
विज्ञापन

पंचायतों ने घोषणा की कि यदि सरकार ने नोटिफिकेशन वापस नहीं लिया तो 10 दिसंबर को हलके के सभी गांव एयरपोर्ट रोड पर जाम लगाएंगे और जरूरत पड़ी तो अदालत भी जाएंगे। पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि निगम में शामिल होते ही ग्रामीणों पर हाउस टैक्स, वाटर–सीवरेज टैक्स सहित कई तरह का अतिरिक्त वित्तीय बोझ झेलने पड़ेगा। फिलहाल पंचायतें जो सुविधाएं मुफ्त या कम खर्च पर देती हैं, वे निगम में जाने के बाद महंगी दरों पर मिलेंगी। उनको शहर में नहीं गांव में ही रहने दिया जाए।
बैठक में गांव मौली बैदवान के गुरसेवक सिंह, संभालकी के गौरव शर्मा, बल्लोमाजरा के गुरजिंदर सिंह, बलौंगी के सतनाम सिंह, चप्पड़चिड़ी कलां के जस्स हुंदल, रुड़का की किरणदीप कौर, लखनौर की कुलदीप कौर सहित सभी 14 गांवों के प्रतिनिधियों ने आरोप लगाया कि बिना ग्रामीणों की राय लिए गांवों को नगर निगम में शामिल करना सीधा-सीधा तानाशाही फैसला है। इसे किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पंचायत प्रतिनिधियों ने कहा कि मटौर को निगम में शामिल हुए 30 साल हो चुके हैं, फिर भी वहां सीवरेज ओवरफ्लो, सफाई व्यवस्था और जल निकासी की समस्या है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें