फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: स्यूंक गांव के पास दिखा तेंदुआ, लोगों में दहशत का माहौल

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। शिवालिक की पहाड़ियों में बसे स्यूंक गांव के पास जंगली तेंदुआ दिखाई दिया, जिस कारण गांव के लोगों में दहशत का माहौल है।
विज्ञापन

गांव के आसपास काफी एकड़ में जंगल का एरिया है। यहां पर आमतौर पर जंगली जानवर घूमते नजर आते हैं। गांव के लोग अक्सर घासफूस लेने इस एरिया में जाते रहते हैं। इसी दौरान कुछ लोगों को इस इलाके में जंगली तेंदुआ दिखाई दिया। तेंदुए के दिखते ही लोगों ने उसकी फोटो खींची और वीडियो बना लिया।
इसके बाद वाइल्डलाइफ विभाग के डीएफओ कुलराज सिंह को सूचित किया गया। वहीं, वाइल्ड लाइफ विभाग की टीम भी मौके पर पहुंच गई। उन्होंने जंगल में और आसपास के एरिया में निरीक्षण किया, लेकिन तेंदुआ दिखाई नहीं दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आसपास के गांवों में करवाई मुनियादी
वाइल्ड लाइफ विभाग की टीम भी एरिया में लगातार नजर बनाए हुए है। मौके पर वाइल्डलाइफ विभाग की टीम ने आसपास के गांवों में मुनियादी भी करवाई। विभाग के अधिकारियों के मुताबिक गांव के आसपास तेंदुए के पंजों के निशान मिले तो पिंजरा भी लगाया जा सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें