फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: संविधान दिवस पर कानूनी जागरूकता सत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। संविधान दिवस पर आर्मी इंस्टीट्यूट ऑफ लॉ (एआईएल), मोहाली के लीगल एड सेल ने गुरुकुल वर्ल्ड स्कूल के विद्यार्थियों के लिए जागरूकता सत्र आयोजित किया। संस्थान की प्रिंसिपल प्रो. (डॉ.) रश्मि खोराना नागपाल और रजिस्ट्रार कर्नल गुरदेव सिंह के मार्गदर्शन में हुए कार्यक्रम में विद्यार्थियों को संविधान की प्रस्तावना, मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों की जानकारी दी गई।
विज्ञापन


सत्र में साइबर सुरक्षा, सोशल मीडिया के जिम्मेदार इस्तेमाल, ऑनलाइन सुरक्षा और व्यक्तिगत जानकारी की गोपनीयता पर भी चर्चा हुई। विद्यार्थियों को संविधान के अनुच्छेद 19 और 21 के बारे में बताया गया। इसके बाद प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता करवाई गई और विजेताओं को उपहार दिए गए। स्कूल प्रिंसिपल पूनमजीत कौर को स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें