फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: रिटायरमेंट पर बच्चों से किया वादा निभा रहे लेक्चरर नरिंदर

विज्ञापन
विज्ञापन
लांडरां/बनूड़। नरिंदर सिंह बठलाना राजनीति विज्ञान के रिटायर्ड लेक्चरर, सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल मोही खुर्द शिक्षक वर्ग और समाज के लिए मिसाल हैं। अपनी सेवानिवृत्ति के बाद भी पिछले पांच माह से बिना वेतन रोजाना 40 किमी का रास्ता तय कर स्कूल के ग्यारहवीं और 12वीं के लगभग 80 छात्रों को पढ़ा रहे हैं। दरअसल उन्होंने अपनी रिटायरमेंट पर बच्चों से वादा किया था इस सेशन में जब तक नया लेक्चरर नहीं आ जाता तब तक वह बच्चों को पढ़ाने आएंगे।
विज्ञापन

मोहाली के गांव बठलाना में जन्मे लेक्चरर नरिंदर सिंह बठलाना मोही खुर्द सरकारी सीनियर सेकेंडरी से 30 सितंबर, 2023 को सेवानिवृत्त हुए थे। उनका कहना है कि 1 और 2 अक्टूबर को छुट्टी थी और वे 3 अक्टूबर को फिर स्कूल गए। वे काफी समय से मोहाली में रह रहे हैं और स्कूल से मोहाली तक एक तरफ 40 किमी का सफर तय करना पड़ता है। करीब छह हजार से अधिक रुपये पेट्रोल पर खर्च वह अपनी कार से बच्चों को पढ़ाने आते हैं।
विद्यार्थियों से किया वादा निभा रहे
लेक्चरर नरिंदर सिंह बठलाना का कहना है कि वह ग्यारहवीं और बारहवीं के करीब 80 विद्यार्थियों को राजनीतिक विज्ञान विषय पढ़ाते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से वादा किया था कि इस सेशन को वह पूरा करके ही रहेंगे। अगर नया लेक्चरर आ जाएगा तो बेहतर होगा और वह नहीं आएंगे। बच्चों की पढ़ाई का नुकसान नहीं होने देंगे। बठलाना ने कहा कि उन्होंने छात्रों से किए वादे को पूरा करते हुए एक भी पीरियड मिस नहीं किया। उन्होंने कहा कि अगर उनकी जगह कोई दूसरा शिक्षक आ जाता तो वह आना बंद कर देंगे।
विज्ञापन

सत्र पूरा होने के बाद छुट्टी ले लेंगे
उन्होंने कहा कि भले ही उनकी स्कूल में उपस्थिति दर्ज नहीं होती, लेकिन पांच माह से समय पर स्कूल पहुंचते हैं और छुट्टी के बाद ही निकलते हैं। उन्होंने कहा कि वह नौकरी के पाबंद हैं। पहले की तरह ग्यारहवीं और बारहवीं के दोनों पीरियड लगाते हैं। यह सत्र पूरा होने के बाद वे यहां से छुट्टी ले लेंगे। उन्होंने कहा कि वे ग्रामीण क्षेत्र के विद्यार्थियों की पढ़ाई का नुकसान नहीं होने देना चाहते और ऐसा करके उन्हें मानसिक संतुष्टि भी मिली है। स्कूल के विद्यार्थियों ने भी अपने शिक्षक के कदम का अनुसरण किया। उनकी सराहना की और धन्यवाद दिया। विद्यालय प्रधान एवं विद्यालय प्रबंधन समिति ने बठलाना को उनकी अथक सेवाओं के लिए धन्यवाद दिया है।

फाउंडेशन ने सराहा, सीएम से सम्मानित करने मांग

मिशन एजुकेशन फाउंडेशन के सौजन्य से बनूड़ क्षेत्र में स्कूली शिक्षा को बढ़ावा देने के लिए लंबे समय से काम कर रहे मिशन विद्या फाउंडेशन ने लेक्चरर नरिंदर सिंह बठलाना की अथक सेवा की सराहना की। उन्होंने कहा कि ऐसा कम ही देखने को मिलता है। बठलाना ने यह अनूठा एवं अनुकरणीय उदाहरण प्रस्तुत किया है। उन्होंने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान और शिक्षा मंत्री हरजोत सिंह बैंस से मांग की है कि शिक्षा की इस सेवा के लिए संबंधित शिक्षक को सम्मानित किया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें