फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lawrence Bishnoi: कड़ी सुरक्षा में लॉरेंस बिश्नोई खरड़ अदालत में पेश, पुलिस को मिली चार दिन की रिमांड

Fri, 09 Sep 2022 02:15 AM IST
मोहाली ब्‍यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, खरड़/नयागांव

सार

खरड़ सदर पुलिस ने सात जून को आर्म्स एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया था। जिसमें आरोपी निखिल कांत शर्मा वासी पटियाला को पुलिस ने एक 32 बोर के देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की।
विज्ञापन
खरड़ अदालत में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई की पेशी। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड के मुख्य आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को गुरुवार को भारी पुलिस सुरक्षा में खरड़ अदालत में पेश किया गया। पुलिस ने अदालत से चार दिन के रिमांड की मांग की थी जो अदालत ने मंजूर कर ली। 

विज्ञापन


खरड़ सदर पुलिस ने सात जून को आर्म्स एक्ट के तहत एक मामला दर्ज किया था। जिसमें आरोपी निखिल कांत शर्मा वासी पटियाला को पुलिस ने एक 32 बोर के देसी कट्टे के साथ गिरफ्तार किया था। आरोपी के खिलाफ केस दर्ज करने के बाद पुलिस ने आरोपी से पूछताछ की। पूछताछ में खुलासा हुआ था कि आरोपी गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई के लिए काम करता है। जांच पड़ताल के बाद इस मामले में आर्म्स एक्ट के साथ-साथ नशा तस्करी की धाराएं जोड़ने के अलावा गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को भी आरोपी बनाया गया था। खरड़ पुलिस ने इसी मामले में गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को ट्रांजिट रिमांड पर लिया हुआ है। पहले पुलिस ने लॉरेंस बिश्नोई का 10 दिन का रिमांड हासिल किया था जो कि गुरुवार को समाप्त हो रहा था।

गैंगस्टर की सुरक्षा में एक एसपी दो डीएसपी

मूसेवाला हत्याकांड के बाद से ही गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को सोशल मीडिया के जरिये धमकियां मिल रही हैं। इन धमकियों को देखते हुए पंजाब पुलिस को बिश्नोई की सुरक्षा का खतरा है। गुरुवार को पेशी के दौरान अदालत परिसर को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया था। इसके अलावा खरड़ सीआईए ऑफिस से लेकर अदालत तक चप्पे-चप्पे पर पुलिस का पहरा था। पेशी के दौरान एसपी ग्रामीण नवरीत सिंह विर्क, डीएसपी गुरशेर सिंह संधू, डीएसपी रुपिंदरदीप कौर सोही के अलावा दो थाना प्रभारी एवं भारी पुलिस बल मौजूद रहा। सुबह पुलिस गैंगस्टर की पेशी वीडियो कांफ्रेसिंग से कराना चाहती थी। इसके लिए डीएसपी गुरशेर सिंह संधू ने पुष्टि की थी। लेकिन दोपहर बाद तकनीकी कारणों से गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई को अदालत में लाकर ही पेश किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें