फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: डाइट मोहाली की पहली पत्रिका ‘चानण’ का विमोचन, एसटीईएम लैब का उद्घाटन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) मोहाली की ओर से बुड़णपुर में साहित्यिक कार्यक्रम और रचनात्मक लेखन कार्यशाला आयोजित की गई। इस दौरान संस्थान की पहली पत्रिका ‘चानण’ का विमोचन किया गया। साथ ही विद्यार्थियों को विज्ञान एवं तकनीक आधारित व्यावहारिक शिक्षा देने के उद्देश्य से एसटीईएम लैब का उद्घाटन भी हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन डाइट प्रिंसिपल डॉ. बलविंदर सिंह सैनी ने किया। प्रसिद्ध लेखक डॉ. कुलदीप सिंह दीप विशेष अतिथि के रूप में शामिल हुए। डॉ. सैनी ने कहा कि साहित्य विचारों की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। यह संवेदनशीलता और व्यापक सोच विकसित करता है। शिक्षकों को अपनी रचनात्मक प्रतिभा लेखन के माध्यम से भी सामने लानी चाहिए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें