फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: सोसाइटी अध्यक्ष और महिलाओं पर लाठियों से हमला, तीन पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। नाभा साहिब के फियो होम्स सोसाइटी में मारपीट के आरोप में तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है। सोसाइटी के अध्यक्ष जरनैल सिंह पन्नू और बीच-बचाव करने आईं महिलाओं पर लाठियों से हमला किया गया। यह विवाद सुरक्षा गार्ड को गाली देने से शुरू हुआ था। जरनैल सिंह पन्नू ने पुलिस को बताया कि 14 जून की सुबह करीब 9:15 बजे उन्हें सोसाइटी के मुख्य गेट पर शोर सुनाई दिया। वहां उन्होंने सोसाइटी निवासी प्रवीण कुमार को सुरक्षा गार्ड के साथ अभद्र व्यवहार करते देखा।
विज्ञापन

समझाने पर प्रवीण वहां से चला गया, लेकिन कुछ देर बाद तीन अज्ञात युवकों के साथ वापस आया। शिकायतकर्ता के अनुसार, आरोपियों ने फिर से गाली-गलौज शुरू कर दी और बहस करने लगे। प्रवीण कुमार ने अपने साथियों को उकसाया, जिसके बाद दो युवकों ने लाठियों से हमला कर दिया। बचाव के दौरान जरनैल सिंह के बाएं हाथ पर गंभीर चोट लगी। उनकी पत्नी निर्मला देवी और सोसाइटी निवासी दीपा महंत बीच-बचाव करने पहुंचीं तो आरोपियों ने निर्मला देवी के सिर पर भी लाठी से वार किया। दीपा महंत के साथ भी धक्का-मुक्की और अभद्र व्यवहार किया गया। शोर सुनकर अन्य लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी वहां से फरार हो गए।
घायलों का उपचार और आरोपियों की पहचान
घायल जरनैल सिंह को पहले ढकोली के सिविल अस्पताल ले जाया गया। वहां से उन्हें आगे के उपचार के लिए सेक्टर-32 स्थित जीएमसीएच चंडीगढ़ रेफर कर दिया गया। पुलिस जांच के दौरान प्रवीण कुमार, मोनू और गुलशन को पेश किया गया। पुलिस जांच में प्रथम दृष्टया मारपीट और धमकी देने के आरोप सही पाए गए हैं। पुलिस ने प्रवीण कुमार और अन्य आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस का कहना है कि मेडिकल रिपोर्ट और अन्य साक्ष्यों की जांच की जाएगी। यदि महिला के साथ अभद्रता और यौन उत्पीड़न संबंधी आरोपों की पुष्टि होती है, तो मामले में और गंभीर धाराएं भी जोड़ी जा सकती हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें