मोहाली। फेज-10 हाउस फेड के सामने स्थित मॉडर्न कनफेक्शनरी बूथ में देर रात करीब तीन बजे चोरी की वारदात हुई है। चोरों ने दुकान का शटर काटकर अंदर प्रवेश किया और वहां से लाखों का सामान और 60 हजार रुपये चाेरी कर लिए। चोरों ने आसपास के अन्य बूथों से भी चोरी करने की कोशिश की, लेकिन वहां वे सफल नहीं हो पाए। दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में एक चोर कैद हो गया है। दुकान मालिक की शिकायत पर फेज-11 पुलिस ने मामला दर्ज कर तुरंत जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि उन्होंने आसपास के दुकानदारों से पूछताछ की है। मामले में आसपास के इलाके में संदिग्धों की तलाश की जा रही है।