मोहाली। गुरुद्वारा चुनाव आयुक्त, पंजाब के निर्देशानुसार सिख गुरुद्वारा बोर्ड चुनाव के लिए फार्म के मतदाता सूची के संबंध में 21 अक्तूबर, 2023 से फॉर्म भरे जा रहे हैं। जिला निर्वाचन अधिकारी ने आम जनता से अपील की है कि फार्म भरने की अंतिम तिथि 31 जुलाई है। उन्होंने कहा कि जिन्होंने अभी तक फॉर्म नहीं भरे, वे अपना फॉर्म दिनांक 31 जुलाई तक रिवाइजिंग अथॉरिटी अधिकारी के पास जाकर भर सकते हैं।