जीरकपुर। स्वास्थ्य विभाग के मलेरिया की टीम मच्छर जनित बीमारियों की रोकथाम के लिए लगातार सर्वे कर रही है। बुधवार को जीरकपुर की बादल कॉलोनी और शर्मा एस्टेट में मलेरिया विंग की टीम ने लारवा की जांच की। इस दौरान टीम को 15 घरों में लारवा मिला। साथ ही टीम ने एंटी लारवा दवा का छिड़काव भी करया। हेल्थ इंस्पेक्टर लखविंदर पाल सिंह ने बताया कि लोगों के घरों में वाटर कूलर और कंटेनरों की जांच की जा रही है। इसके अलावा हर कॉलोनी में डेंगू के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पोस्टर चस्पा किए जा रहे हैं, ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग मच्छर जनित बीमारियों के प्रति जागरूक हो सकें।