फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: नगर परिषद सहित सरकारी प्राइमरी स्कूल में मिला लारवा

विज्ञापन
विज्ञापन
नयागांव। भले ही राज्य में डेंगू के मामले कम होने लगे हैं, लेकिन लोगों को अभी भी सतर्क रहने की जरूरत है। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। इसके बावजूद उन्होंने निर्देश दिया कि बार-बार उल्लंघन करने वालों के चालान किए जाएं। यह बात स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने बैठक के बाद बताई। दरअसल, स्वास्थ्य विभाग की टीम की ओर से ''हर शुक्रवार, डेंगू पर वार'' अभियान जारी रखते हुए नयागांव में जांच की गई। इस दौरान नगर परिषद दफ्तर और सरकारी प्राइमरी स्कूल में जांच की गई जहां कई जगहों से मच्छर का लारवा मिला। मिठाई की दुकानों पर मच्छरों के लारवा की जांच की गई। टीम ने घर-घर जाकर डेंगू लारवा हॉट-स्पॉट का निरीक्षण किया, जिसमें कूलर, रेफ्रिजरेटर के पीछे ट्रे, बर्तनों के नीचे ट्रे, पक्षी फीडर और बाहरी कंटेनर शामिल थे। इस मौके पर वरिष्ठ क्षेत्रीय निदेशक डाॅ. अमरजीत कौर, राज्य कार्यक्रम अधिकारी डाॅ. अर्शदीप कौर, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. सुभाष, चिकित्साधिकारी संजय शर्मा, राज्य कीटविज्ञानी निजातिंदर सिंह, सहायक कार्यक्रम अधिकारी बलजीत कौर सहित आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें