डेराबस्सी। शहीदी जोड़ मेलों के अवसर पर गांव धनौणी के वासियों ने मोती राम मेहरा की याद में दूध और ब्रेड का लंगर लगाया। गांववासियों ने बताया कि यह सेवा हर वर्ष शहीदों की स्मृति में की जाती है। सेवा कर रहे युवाओं ने कहा कि छोटे साहिबजादों को मोती राम मेहरा द्वारा पिलाए गए दूध की स्मृति में यह लंगर आयोजित किया गया। इस मौके हरविंदर सिंह, मनजीत सिंह, कुलविंदर सिंह, बख्शीश सिंह, बलवीर सिंह सहित अन्य मौजूद थे।