जीरकपुर। भाजपा नेता एवं नगर परिषद जीरकपुर के वार्ड-14 के पार्षद हरजीत सिंह मिंटा का कहना है कि पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार किसानों से जबरन उनकी जमीन छीन रही है। उनका कहना है कि जमीन अधिग्रहण की अधिसूचना किसानों के साथ बहुत बड़ा विश्वासघात है। हरजीत सिंह मिंटा ने कहा कि पंजाब भाजपा की पूरी टीम किसानों के साथ पूरी दृढ़ता से खड़ी है। किसी भी किसान की जमीन उसकी सहमति के बिना अधिग्रहित नहीं होने देगी। उन्होंने कहा कि पंजाब सरकार द्वारा बनाई गई लैंड पूलिंग नीति-2025 किसानों की जमीन जबरन छीनने की एक साजिश है। पंजाब सरकार द्वारा जनता की लूट का यह रूप बहुत भयानक होने वाला है। हरजीत मिंटा ने कहा कि अरविंद केजरीवाल अपने इशारों पर भगवंत मान सरकार को नचा रहे हैं ताकि भू-माफिया और उनके करीबियों को फायदा पहुंचाया जा सके।