फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भू-माफिया आलमजीत की फॉरच्यूनर कार और तीन लाख रुपये पुलिस ने किए जब्त

विज्ञापन
विज्ञापन
जीरकपुर। मोहाली के रहने वाले भू-माफिया ने एक नामी बिल्डर की जमीन अपने नाम करके आगे बेच दी पर इस धोखाधड़ी के बाद भी वह राजनीतिक ताकतों की आड़ में गिरफ्तारी से बचता रहा है। शनिवार को अदालत के गिरफ्तारी के आदेश के बाद पुलिस ने उसे पकड़ने के लिए मुहिम चलाई। इस दौरान वह पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। हालांकि पुलिस ने उसकी लग्जरी फॉरच्यूनर कार और तीन लाख रुपये जब्त कर लिए। फिलहाल पुलिस ने विभिन्न टीमें बनाकर उसे पकड़ने के लिए छापेमारी तेज कर दी है।
विज्ञापन

पंचकूला निवासी बिल्डर अमित नन्दा ने पुलिस को मोहाली निवासी आलमजीत सिंह मान और अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी की धाराओं के तहत केस दर्ज करवाया है। शिकायत में कहा है कि वह भू-माफिया से जुड़ा एक पेशेवर आरोपी है। वह लोगों की जमीनों को अपनी दिखाकर आगे लोगों को बेचकर धोखाधड़ी करता है। उसके पास जीरकपुर में करोड़ों रुपये की कई एकड़ जमीन मौजूद है। इसे हथियाने के लिए उसने कई हथकंडे अपनाए लेकिन कामयाब नहीं हो सका तो जमीन हथियाने के लिए उसके पार्टनर को अपना मोहरा बनाया और बातों-बातों में उलझाकर जमीन के फर्जी दस्तावेज तैयार करके अपने नाम पर करवा ली। बाद में खुद को जमीन का मालिक बताकर आगे किसी को बेचकर लाखों रुपये की रकम ऐंठकर फरार हो गया। दूसरी ओर, मामले का खुलासा होने के बाद अमित नन्दा ने अदालत का दरवाजा खटखटाया, जिसने अपनी सुनवाई करते हुए पंजाब पुलिस के अधिकारियों को कार्रवाई करने के निर्देश दिए। इस पर जीरकपुर पुलिस ने बीती 8 अप्रैल 2019 को आलमजीत सिंह मान एवं अन्य के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करके आरोपियों की गिरफ्तारी के लेकर छापेमारी तेज कर दी है।
आलमजीत मान के पीछे नेताओं का हाथ
बिल्डर अमित नन्दा ने बताया कि आलमजीत सिंह मान को नेताओं की शह है। इस शह की आड़ में ही वह केस को ट्रांसफर करवाकर फतेहगढ़ साहिब जिला ले गया। इसके बाद अमित पुलिस के सीनियर अफसरों से मुलाकात करके केस को वापस मोहाली जिले में लाए परन्तु आलमजीत ने फिर राजनीतिक शक्तियों का दुरुपयोग करके केस को रोपड़ में ट्रांसफर करवा लिया, जहां जांच अधिकारियों ने आलमजीत सिंह के खिलाफ रिपोर्ट बनाकर पेश कर दी। इससे हताहत होकर आलमजीत मान अपने केस को ब्यूरो आफ इंवेस्टिगेशन (बीओआई) पंजाब एवं चंडीगढ़ ले गया, ताकि शिकायतकर्ता को परेशान किया जा सकें। वहीं, इसके बाद अमित नन्दा ने पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट का दरवाजा खटखटाया, जिन्होंने मोहाली पुलिस को केस की कार्रवाई करने के आदेश दिए।
विज्ञापन

अग्रिम जमानत के लिए लगाई याचिका अदालत ने की रद्द
बिल्डर अमित नन्दा ने बताया कि हाईकोर्ट के आदेशों के बाद जब जीरकपुर पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी तेज की तो आलमजीत सिंह मान ने मोहाली अदालत में अपनी गिरफ्तारी की रोक के लिए अग्रिम जमानत की याचिका दायर कर दी। दूसरी ओर, आलमजीत मान की जमानत याचिका पर हुई सुनवाई के दौरान अमित नन्दा के वकीलों के जरिए पेश की गई दलीलों को अदालत ने सही ठहराते हुए उसकी जमानत याचिका को रद्द करते हुए तुरन्त गिरफ्तारी के आदेश पारित किए।
सूचना थी कि आलमजीत मोहाली में है, छापा मारा पर वह बच निकला
जीरकपुर पुलिस थाना एसएचओ गुरचरण सिंह ने बताया कि मोहाली अदालत में शुक्रवार को आलमजीत सिंह मान एवं अन्य के खिलाफ दायर याचिका रद्द होने के बाद पुलिस टीमें उसकी गिरफ्तारी में जुट गईं। उन्हें सूचना मिली कि आलमजीत मान मोहाली में है। वहीं आलमजीत सिंह मान को पकड़ने के लिए पुलिस की अलग-अलग टीमों ने जाल बिछाया परन्तु आरोपी आलमजीत पुलिस को मौके से चकमा देकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें