फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: आधुनिक काॅमर्शियल सिटी सेंटर के लिए जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू, 14 मई को होगी जनसुनवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। न्यू चंडीगढ़ क्षेत्र में बड़े स्तर पर कॉमर्शियल सिटी सेंटर विकसित करने की तैयारी तेज हो गई है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना के लिए गमाडा ने एसआईए सर्वे के बाद अब जमीन अधिग्रहण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। परियोजना को लेकर प्रभावित गांवों के भूमि मालिकों और परिवारों की जनसुनवाई 14 मई को होगी। गमाडा के एलएसी रोहित जिंदल के अनुसार न्यू चंडीगढ़ में प्रस्तावित कॉमर्शियल सिटी सेंटर के लिए गांव तीड़ा, संगाला, बांसेपुर और चाहड़ माजरा की जमीन अधिग्रहित की जानी है।
विज्ञापन

यह प्रक्रिया राइट टू फेयर कम्पेनसेशन एंड ट्रांसपेरेंसी इन लैंड एक्विजिशन, रिहैबिलिटेशन एंड रिसेटलमेंट एक्ट-2013 के अनुसार की जा रही है। इसके लिए प्रभावित परिवारों की सुनवाई 14 मई को गुरुद्वारा साहिब गांव तीड़ा में की जाएगी। इस दौरान प्रभावित जमीन मालिक और अन्य परिवार अपने सुझाव, आपत्तियां और विचार अधिकारियों के समक्ष रख सकेंगे। सुनवाई में एलएसी के अलावा संबंधित विभागों और यूनिवर्सिटी के सदस्य भी मौजूद रहेंगे। गमाडा न्यू चंडीगढ़ को आधुनिक शहरी क्षेत्र के रूप में विकसित करने की दिशा में लगातार बड़े प्रोजेक्ट ला रहा है। प्रस्तावित कॉमर्शियल सिटी सेंटर के बनने से क्षेत्र में व्यापारिक गतिविधियां बढ़ेंगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होने की संभावना है। दूसरी तरफ जमीन अधिग्रहण को लेकर किसानों और स्थानीय लोगों में चिंता भी बनी हुई है। प्रशासन का कहना है कि अधिग्रहण प्रक्रिया पूरी पारदर्शिता और कानूनी नियमों के तहत की जाएगी।



कॉमर्शियल सिटी सेंटर में मिलेगी यह सुविधा
यह 213 एकड़ में फैला एक मेगा प्रोजेक्ट होगा जो महाराजा यादवेंद्र सिंह इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के पास स्थित होगा। इसमें आधुनिक रिटेल मार्केट, ऑफिस स्पेस, होटल और मल्टीप्लेक्स बनाए जाएंगे। इस प्रोजेक्ट के लिए चार गांवों बांसेपुर, संगला, तीड़ा और चाहड़माजरा की जमीन को अधिग्रहित किया जाना है। इनमें सबसे अधिक जमीन तीड़ा गांव की शामिल है, जो इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम के ठीक सामने है। अकेले तीड़ा गांव से करीब 155.88 एकड़ जमीन इस प्रोजेक्ट के दायरे में आएगी। इसके अलावा गांव बांसेपुर की 20.40, गांव संगला 5.03 और गांव चाहड़माजरा की 32.08 एकड़ जमीन एक्वायर की जानी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें