फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लालड़ू की टीम बनी अंडर-17 कबड्डी चैंपियन

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। स्कूल ऑफ एमिनेंस-3बी1 में आयोजित अंडर-17 लड़कों की कबड्डी प्रतियोगिता में लालड़ू की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विजेता का खिताब अपने नाम किया। प्रतियोगिता में कुराली, जीरकपुर, डेराबस्सी, बनूड़, मुल्लांपुर मोहाली और लालड़ू की टीमों ने हिस्सा लिया। लीग मुकाबलों के बाद सेमीफाइनल मुकाबले खेले गए, जिसमें खिलाड़ियों ने दमदार प्रदर्शन किया। फाइनल में लालड़ू की टीम ने जीरकपुर को हराकर खिताब जीता। बेहतर तालमेल और शानदार खेल के दम पर लालड़ू के खिलाड़ियों ने मुकाबले में बढ़त बनाए रखी। प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह और खेल भावना के साथ हिस्सा लिया। स्कूल स्टाफ और खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। विजेता टीम को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें