फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लालड़ू के विद्यार्थियों ने ओवरऑल ट्रॉफी जीती

विज्ञापन
विज्ञापन
लालड़ू। आईटीआई लालड़ू में जिला स्तरीय कौशल प्रतियोगिता करवाई गई। इन प्रतियोगिताओं में जिले के विभिन्न आईटीआई संस्थानों के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिताएं विभिन्न ट्रेडों वेल्डर, आरएसी मैकेनिक, ड्राफ्ट्समैन, फिटर, ट्रैक्टर मैकेनिक और इलेक्ट्रॉनिक मैकेनिक के मुकाबले करवाए गए। आईटीआई लालड़ू के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल ट्रॉफी जीती। उन्होंने कई ट्रेडों में प्रथम स्थान हासिल किया। बस्सी पठाना आईटीआई के विद्यार्थियों ने दूसरा स्थान प्राप्त कर अपने संस्थान का नाम रोशन किया। इस मौके पर आईएमसी चेयरमैन सोहन सिंह राणा ने विजेता विद्यार्थियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। नोडल संस्थान के प्रिंसिपल कुलदीप सिंह और आईटीआई बनूड़ के प्रिंसिपल राकेश बंगा ने भी विजेता छात्रों को बधाई दी और अपने विचार साझा किए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें