फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mohali News: लालड़ू का रेलवे फाटक पांच दिन रहेगा बंद, सुधरेगा ट्रैक

विज्ञापन
विज्ञापन
लालडू। लालडू-दप्पर रेलवे स्टेशनों के बीच लेवल क्रॉसिंग फाटक नंबर 110 एसपीएल लालडू गांव को रेलवे ट्रैक की मरम्मत के चलते बंद किया जा रहा है।
विज्ञापन

रेलवे विभाग के अनुसार फाटक 2 सितंबर को शाम चार बजे से 7 सितंबर को रात आठ बजे तक सड़क यातायात के लिए बंद रहेगा। विभाग की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, लालडू-दप्पर के बीच अप लाइन पर किलोमीटर 217/5-7 पर स्थित इस फाटक पर बीसीएम मशीन से भारी यांत्रिक रखरखाव का काम किया जाएगा।
विज्ञापन

रेल यातायात की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह कार्य जरूरी बताया गया है। फाटक बंद रहने के दौरान इस मार्ग से गुजरने वाले वाहन चालकों को वैकल्पिक रास्तों का इस्तेमाल करना होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें