लालड़ू। कनाडा के मॉन्ट्रियल में हुए सड़क हादसे में लालड़ू निवासी 22 वर्षीय अरमान चौहान की मौत हो गई। अरमान करीब ढाई साल पहले पढ़ाई के लिए कनाडा गया था। हादसे के बाद से परिवार शोक में डूबा है और परिजन उसके पार्थिव शरीर के भारत पहुंचने का इंतजार कर रहे हैं। अरमान के पिता कुलदीप सिंह ने बताया कि विधायक कुलजीत सिंह रंधावा ने फोन कर संवेदना जताई और हर संभव मदद का भरोसा दिया है। जानकारी के अनुसार, कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद निजी एजेंसी के माध्यम से शव दिल्ली लाया जाएगा, जिसमें करीब एक सप्ताह लग सकता है।