फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम तलाई का नींव पत्थर रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
डेराबस्सी। कांग्रेस पार्टी के हलका इंचार्ज दीपइंद्र सिंह ढ़िल्लों की तरफ से रविवार को 90 लाख रुपये की लागत से बस स्टैंड पर स्थित राम तलाई का नींव पत्थर रखा गया। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में शहर निवासी व धार्मिक संस्थाओं के नुमाइंदों ने हिस्सा लिया। इस दौरान उन्होंने यहां सरोवर में भगवान राम की मूर्ति भी सुशोभित करने की बात कही।
विज्ञापन

ढिल्लों ने कहा कि डेराबस्सी का यह बहुत पुराना धार्मिक स्थान है जिसकी काफी ऐतिहासिक महत्ता है। यह राम तलाई 1938 में बनी थी। उस समय पर यहां काफी पानी होता था। परंतु इस ओर नेताओं व अधिकारियों का ध्यान न होने के कारण यहां पर लोग गंदगी गिराने लग गए। वक्त के साथ राम तलाई का पानी भी सूख गया। उन्होंने कहा कि लोगों की धार्मिक भावनाओं का ध्यान रखते हुए ऐतिहासिक धरोहरों पर लाखों रुपये खर्च कर बचाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि 90 लाख रुपये की लागत से यहां पर सरोवर बनाकर इसमें भगवान राम की मूर्ति स्थापित की जाएगी। इस मौके पर कांग्रेसी नेता रणजीत सिंह रैडी, कांग्रेसी नेता चमन सैनी, कांग्रेसी नेता गुरविंद्र सिंह छोटा, पूर्व पार्षद दविंद्र सिंह, पूर्व पार्षद जसविंद्र सिंह, पूर्व सिटी प्रधान प्रेेम सिंह, एडवोकेट विक्रांत पवार, पाली इस्सापुरी, कांग्रेसी नेता बंटी राणा, अंकित जैन सहित अन्य नेता उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें