फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाइड्रोलिक लैडर और कर्मियों की कमी: शहर के कई इलाकों में ब्लैकआउट

विज्ञापन
विज्ञापन
मोहाली। शहर के कई इलाकों में 30 घंटे से बिजली आपूर्ति ठप है। तेज बारिश और आंधी के चलते कई जगहों पर बिजली के खंभे और लाइनें क्षतिग्रस्त हो गई हैं। बिजली विभाग के पास हाइड्रोलिक लैडर और स्टॉफ नहीं होने की वजह से हालात गंभीर हो गए हैं। बिजली विभाग के जेई से लेकर एक्सईएन तक के अधिकारी समस्या के समाधान करने से बच रहे हैं। यही नहीं फेज- 4 में तो पार्षद के साथ एसडीओ स्तर के एक अधिकारी ने अभद्र ढंग से बात की।
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार बुधवार शाम को आंधी और बारिश के कारण कई इलाकों में पेड़ गिर गए और बिजली की लाइनें टूट गईं। इस कारण कई घंटों तक बिजली की सप्लाई पूरी तरह से बंद होने से शहर में ब्लैक आउट की स्थिति पैदा हो गई। विभाग के अनुसार कर्मचारियों की सीमित संख्या और हाइड्रोलिक लैडर नहीं होने के चलते फॉल्ट ठीक करने में देरी हो रही है। स्थानीय निवासियों का कहना है कि हर बार हल्की बारिश के बाद भी घंटों बिजली गुल हो जाती है। इस बार तूफान के कारण स्थिति और भी बदतर हो गई है।
विभाग का दावा है कि वैकल्पिक उपायों पर विचार किया जा रहा है, लेकिन जब तक संसाधनों में सुधार नहीं होगा, तब तक राहत मुश्किल है। बिजली गुल होने के कारण पानी की सप्लाई भी बाधित हो गई है। कई घरों में पीने के पानी का संकट खड़ा हो गया है, जिससे स्थानीय लोगों में नाराजगी बढ़ रही है। स्कूल, ऑफिस और छोटे व्यवसाय भी इससे प्रभावित हुए हैं। स्थानीय निवासियों ने प्रशासन और बिजली विभाग से मांग की है कि इस तरह की स्थिति से निपटने के लिए स्थायी समाधान निकाला जाए।
विज्ञापन



शहर के कई फेज और सेक्टर हुए प्रभावित
आंधी और तूफान के कारण फेज 3बी1, फेज 4, 7 के अलावा सेक्टर-68, 70 और आसपास के इलाकों में कई घंटे बिजली की सप्लाई न आने से लोग परेशान होते रहे। वहां के लोगों का कहना है कि आंधी के चलते तो बिजली कट लगना समझ में आता है लेकिन उनके इलाके में तो बुधवार शाम को करीब पांच बजे के बाद से वीरवार शाम तक बिजली नहीं आई। लाइट नहीं होने से इनवर्टर के जवाब देने के बाद अब लोग दुकानों से जाकर सेल वाली बैटरी खरीद रहे हैं ताकि रात को खाने खाना के लिए थोड़ी बहुत लाइट का इंतजाम हो सके। मटौर में बिजली की दुकान करने वाले गुरबख्श सिंह ने कहा कि उनके इलाके में लंबे समय के कट के बाद लोगों ने धड़ाधड़ बैटरियां (सेल वाली) खरीदीं जिस कारण अब बैटरी की शार्टेज हो गई है।



जिले से पांच हजार से ऊपर पहुंची शिकायतें

जिले में तेज आंधी के बाद बिजली सप्लाई बंद होने पर करीब पांच हजार से ज्यादा शिकायतें बिजली विभाग के पास दर्ज हो चुकी हैं। कॉल सेंटर, व्हाट्सएप और ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से लोग लगातार शिकायतें भेज रहे हैं, लेकिन समाधान न के बराबर है। विभाग के कर्मचारियों के अनुसार, लगातार बारिश और तेज हवा के कारण एकसाथ कई जगहों पर फॉल्ट हुए हैं लेकिन संसाधनों और स्टाफ की कमी के कारण सभी शिकायतों को समय पर निपटाना संभव नहीं हो पा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें