फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुराली ने बचाई जिले की लाज, इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिस का जीता राष्ट्रीय अवार्ड

विज्ञापन
विज्ञापन
कुराली। 25 से 50 हजार जनसंख्या के वर्ग में इनोवेशन एंड बेस्ट प्रैक्टिस का राष्ट्रीय अवॉर्ड कुराली ने जीता है। कुराली नगर परिषद ने कूड़े से खाद बनाकर, गीला-सूखा कूड़ा डोर-टू-डोर कूड़ा उठाने पर जोर, वेस्ट मैटीरियल से बेस्ट चीजें बनाना आदि काम किए। अब कुराली में सड़क किनारे पड़े कूड़े को भी नए बनाए डंप पर ले जाकर खाद बनाते हैं और फिर इस खादों को बेचकर कमाई भी की जाती है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक खरड़ से सटे कुराली में करीब एक साल पहले सड़कों पर गंदगी के ढेर लगे रहते थे। परिषद ने इस पर काम करते हुए दीवारों पर स्लोगन लिखकर लोगोें को जागरूक किया कि कूड़े को फेंकने से हल नहीं होगा। वहीं उन्होंने लोगों को कूड़े से खाद बनाना सिखाया। घर-घर से उठाए गीले-सूखे कूड़े के लिए वहां एक ऐसा डंप बनाया जहां पर गीले-सूखे कूड़े की खाद बनाई जा रही है। इस कारण अब शहर की सड़कों पर कहीं भी कूड़ा नजर नहीं आता है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें